कोई अपना भी हो इस जहाँ में
सीने में जिसके हो मेरा दिल
मेरे दीदार से मिले क़रार उसे
रह न पाए दूर इक पल मुझसे
गर रहूँ न मैं आस पास
हो जाए वो बेहद उदास
सफ़ीना जज़्बातों का
हो पार करने के काबिल
मेरे लबों की मचलती मौजों को
मिले उसकी अधरों का साहिल
चाहे हो कोई अंजुमन
साथ मेरा न पाए तो
रहे तन्हा तन्हा उसका मन
खो कर उसकी यादों में
भीग जाएँ पलकें मेरी जब
तसव्वुर उसे भी मेरा आए
नम हो जाएँ उसके भी नयन
एहसास हो पल-भर में
रहूँ जो मैं मुश्किल में
तड़प उठे बेचैन हो जाए
जान कर मेरी उलझन
मेरी उल्फ़त का ही लहू बहे
उसकी सुंदर काया में
मन बगिया में महके सदा
मेरी ही यादों का सुमन
हो साँसों में आहें मेरी
हृदय में मेरी ही धड़कन
- अभिषेक
