न अब धुन वो कान्हा की बांसुरी वाली
न अब मगन नाचती गोपियां मतवाली
न अब रौनक वो गोकुल बरसाने वाली
न अब वो उल्फ़त फ़ना हो जाने वाली

अब तो चाहत क़ुर्बत मतलबों वाली
अब तो कसमें सब टूट जाने वाली
अब तो भावनाएं झूठे अश्कों वाली
अब तो मोहब्बत मन बहलाने वाली

- अभिषेक