राह तकती हैं बूढ़ी आँखें

बेटे के आने की आस ले कर

अब क्यूँ नहीं आती चिट्ठियाँ


मुन्ना मुन्नी बन गए अफ़सर

ऐसी ख़ुशियों की मिठास ले कर

अब क्यूँ नहीं आती चिट्ठियाँ


नटखट बहनों की ख़ातिर

राखी का उपहार ले कर

अब क्यूँ नहीं आती चिट्ठियाँ


शहर वालों को वापस बुलाने

गाँव की पुकार ले कर

अब क्यूँ नहीं आती चिट्ठियाँ


बिटिया की गोद भर आई

ख़बर इतनी खास ले कर

अब क्यूँ नहीं आती चिट्ठियाँ


निराश किसानों के दिल में

लहराती फ़सलों का उल्लास ले कर

अब क्यूँ नहीं आती चिट्ठियाँ


बीमार दादा-दादी के वास्ते

पोते का समाचार ले कर

अब क्यूँ नहीं आती चिट्ठियाँ


नई नवेली दुल्हन के लिए

परदेसी पिया का प्यार ले कर

अब क्यूँ नहीं आती चिट्ठियाँ


प्रेमियों के रुख़्सारों पर

बोसे का एहसास ले कर

अब क्यूँ नहीं आती चिट्ठियाँ


           - अभिषेक