इक गुल्लक बनाई है मैंने एक, जिसमें इकट्ठे किए हैं चंद सिक्के सिक्के, तुम्हारे संग बीते हुए कुछ चंद सुनहरे पलों के !! कुछ सिक्के महकते जज़्बातों के कुछ चुराए हुए फुरसत के पलों के जो सहेजे थे बाद में खर्च करने को उस गुल्लक में डाले हैं मैंने ..।। और भी सिक्के हैं ... जैसे समंदर की इक वो शाम.,,, गीली रेत पर मेरे पैरों के निशान , जून की दुपहर सा मेरा गुस्सा... और तुमसा हँसता हुआ बादल का इक टुकड़ा ! ऐसे ही कितने ही सिक्के इकठ्ठे किये हैं मैंने कुछ झूमते हुए नगमें गुनगुनाती बारिश की बूँदें दिसम्बर में खर्च करने के लिए पीली धूप की मुट्ठी भर गर्मी रतजगा करती तनहा चाँद से हुई सब बातें रातरानी की मदमाती खुशबू सब कैद रखे हैं उस गुल्लक में !! तुम्हारे आने के इंतज़ार में...!!! गुल्लक भरने को आई है अब पर जाने और कितना है इंतजार उसी दिन तोड़ूँगी इस गुल्लक को रिहा कर दूँगी उन सभी लम्हों को जी लूँगी ज़िन्दगी दुबारा इक बार तुम्हारे ही साथ फिर से इक बार जिस दिन तुम आओगे....!! तुम आओगे ना...!!!