सोचता हूं के कभी तो तकिए का
सहारा लिए वो रोती होगी
दर्द उसका हमदर्द बनता होगा
जब याद मुझे वो करती होगी
कभी उसका जीना मरना सिर्फ़
मेरे लिए हुआ करता था रेहान
अब तो शायद वो
रोज़ जीती रोज़ मरती होगी
कभी फुर्सत के पलों में सोचती होगी
कि मुझे फ़ोन कर मेरा हाल पूछ ले
लेकिन मुमकिन है मेरा नंबर लिखते हुए
उसके हाथ कांपते होंगे और वो डरती होगी
बिलकुल बच्चों जैसी हरकतें थी उसकी
और मैं उसे संभाला करता था
अब तो वो खुद ही गिरती
और खुद ही संभलती होगी
फ़िर मुझे किसी ने बताया कि वो
तो इत्मीनान से है अपनी जिंदगी में
और मैं पागल समझता था मेरी तरह
वो भी इश्क कि आग में जलती होगी
उसने तो कभी जाना ही नही मोहब्बत आखिर क्या है
और मुझे लगता था प्यार वो भी मुझसे करती होगी

