प्यारे पापा ?

बहुत कुछ कहना है आपसे, काश आप सुन पाते
बहुत कुछ बताना है आपसे, काश आप समझ पाते.
आज जहाँ खड़ी हूँ, बताना था आपको, खुश होकर काश आप सबसे बता पाते,आज जहाँ खड़ी हूँ , पीछे मुड़ कर देखने पर आपका मुस्कुराता हुआ चेहरा देख नहीं पा रही हूँ
अपने हसना मुस्कुराना क्या छोड़ा, ज़िन्दगी से मेरी हँसी ग़ायब हो गई.मुझे हर पल याद आती हैं आप. आप मेरा अभिमान है और इस अभिमान पर मुझे मान है.एक दिन येसा जरूर आयगा जिस दिन सब टिक हो जाएगा ।