आहिस्ता चल ये ज़िंदगी,अभी कई क़र्ज़ चुकाना बाक़ी है !
कुछ दर्द मिटाना बाक़ी है, कुछ फ़र्ज़ निभाना बाक़ी है !
रफ़्तार में तेरे चलने से , कुछ रूठ गये कुछ छूट गए !
रूठो को मानना बाक़ी है, रोते को हँसाना बाक़ी है !
कुछ रिश्ते बन कर टूट गये, कुछ जुड़ते जुड़ते छूट गये !
अन टूटे छूटे रिश्तों के , ज़ख्मों को मिटाना बाक़ी है!
कुछ हसरतें अभी अधूरी है , कुछ काम अभी तो बाक़ी है !
जीवन की उलझी पहेली को, अभी पूरा सुलझाना बाक़ी है !
आहिस्ता चल ये ज़िंदगी,अभी कई क़र्ज़ चुकाना बाक़ी है !
कुछ दर्द मिटाना बाक़ी है, कुछ फ़र्ज़ निभाना बाक़ी है !
