होली तो बिचारी भोली थी
गुणाभाग न तोलातोली थी
अल्हड़ रंग सादी मस्ती थी
जबरन न ही जबरदस्ती थी
दिल सतरंगा गुलाल जिसका
मन मलिन न मलाल जिसका
त्यौहार चुनावी हाय गिरगिट
बदले फेसबुक फ्रेंड रिक्वैस्ट
सुंदरियों की जगह ये थोबड़े
झंडे ही झंडे और फंडे सड़े
फुसला बहला के हड़पें सीट
न थे न ही ये होंगे अपने मीत !!!