कमी ना थी दुनियामें हमसे प्यार करनेवालोंकी

मगर भीड भी नही खी हमारा इंतजार करनेवालोंकी

गिनतीयां जब की, पिछे खडी परछाईयोंकी

मिली बस एक, सिर्फ आवाजे थी तनहाईयोंकी


जिन रिश्तोंपर नाज था हमे

उन्होने फिरसे आंखे खुलवाई

जिसको भुल गये थे बडे अर्से से

उस "मैं" की फिरसे याद दिलाई


बदलते रिश्तोंके बदलते हैं मौसम

बदलते रास्तोंपर बदलते हैं कदम

विरान अंधेरों मे अक्सर पा जाते हैं

औरो मे खोये हुए "खुद" को हम