मैं कुछ भी नहीं, आखिर क्यों? मैं कुछ भी नहीं।। मेरे हाथ जब कुछ बनाते हैं उसमें जादू मिलाते हैं, फिर भी मैं कुछ भी नहीं।। मेरे पैर सूर्योदय के साथ चलना प्रारंभ करते हैं, दिन कब खत्म हुआ रात तक मीलों का सफर तय करते हैं फिर भी इनकी कोई मंजिल नहीं, आखिर क्यों? मेरे शब्द  औरों के कान में अमृत घोलते हैं मेरी आंखें जब दूर से आती हुई मुसिबत को देख कर मुझे उनसे लड़ने के लिए खड़ा कर देती है।। फिर भी ना जाने क्यों मैं कुछ भी नहीं।। आखिर क्यों मैं कुछ भी नहीं? पर मेरे मन से आवाज आती है, जब मेरे नाम की गूंज दिनभर मेरे कानों को सुनाई आती, मुझे मेरे होने का एहसास कराती है, मैं भी कुछ हूं ,मैं भी कुछ  हूं मैं कुछ नहीं पर मैं नारी हूं।। पर फिर भी ना जाने क्यों मैं कुछ भी नहीं, आखिर क्यों मैं कुछ भी नहीं, आखिर क्यों?