मैं खुश हूं मेरी उम्र की औरतों को देखकर
उनमे जीने की उमंग देखकर,
उनकी आँखों में सपने अभी भी जिन्दा हैं
बातों में एक हौंसला जिन्दा है,
हॅसते हॅसते बीते हुए पलों से लेकर
आने वाली तैयारी की,
शुरुआत बता देना, तो कभी छुपा लेना
खुद की ख्वाहिशों को,
मैं खुश हूँ मेरी हम उम्र औरतों को
देखकर लुटाते हुए अपने सपने
जिंदगी के रूप में,
