दो दाने चिड़िया के हिस्से के
आंगन में सुबह-शाम चुगने आती
दो दाने चिड़िया के हिस्से के
लगी अनाज की ढेरी सूरज पंख पसारे
बेताब चिड़िया कहां ढूंढे दो दाने चिड़िया के हिस्से के
कह रही दबी आवाज से, पेड़ों की डाल से,जगह जगह फव्वारे पानी के, सिमटती हुई दुनिया में
कहां है दो दाने चिड़िया के हिस्से के
तुमने पेड़ काटे, घर बनाए
घर बनाए, संसार उजाड़े चिड़िया के
फिर भी पूंछ रही चिड़िया कहां है दो दाने चिड़िया के हिस्से के
मौसम रंग बदलते संग बदल जाती जिंदगी चिड़िया की
बारिश में भीगे, गर्मी में सूखे
सूरज से छाया मांगे,टुटती सांस पूछें, कहां है दो दाने चिड़िया के हिस्से के,
जगह जगह घट बंधे पानी छलके ऊपर से, पूछें कहां है चिड़िया
पानी दाना चिड़िया के हिस्से का
पर आज नहीं वो आवाज,जो पूछें कहां है दो दाने चिड़िया के हिस्से के।।