चांद सितारे हम कुछ कहते हैं
कभी अपनी काली रातों के किस्से छोड़ते हैं,
कभी अपनी रोशन राहों के गीत गुनगुनाते हैं,
कभी हमें जमीन से थोड़ा ऊपर उठाते हैं,
या फिर नीचे आकर गले लगाते हैं,
ये चांद सितारे हमशे कुछ कहते हैं।।
कभी हम बैठकर गुफ्तगू करते हैं,
वह अपनी कहते हैं कभी सुनते हैं,
रातों के सफर कभी रोशनी में कटते हैं,
कभी अंधेरों में गुजर जाते हैं,
यह चांद सितारे हमसे कुछ कहते हैं।
कभी हमारी तन्हा रातों के साथी बन जाते हैं,
कभी अंधेरी राहों की मंजिल बन जाते हैं,
कभी सामने आकर साथ निभाते हैं,
कभी हिम्मत बन कर गुम हो जाते हैं,
यह चांद सितारे हमशे कुछ कहते हैं।।
यही तो हमारे साथ चलते हैं, कुछ बता कर सब कुछ छुपा लेते हैं,
कभी ये हमारी आंखों के तारे बन बेगाने हो जाते हैं,
कभी बेगाने होकर भी अपने हो जाते हैं,
ये चांद सितारे हमशे कुछ कहते हैं।।