ये अंधेरा नहीं चांद का रोशन साया है,

चांद, चांदनी, अंधेरा संग द्वार तुम्हारे आया है, चांद दर्पण है, चांदनी भरा अंधेरा संग रोशनी भरा तुमने क्या अपनाया है, अंधेरे ने तुम्हें डराया है या चांद ने सुकून पहुंचाया है। देखो इन सितारों को जो अंधेरे को दूर भगा रहे चांद को जमीं तक ला रहे तुम्हें उम्मीद की किरण दिखा रहे या कुछ गुनगुना रहे या तुम्हें कुछ सिखा रहे एक कतार में खड़े ये चांद सितारे काली रातों को रोशन राहें बना रहे, कभी रोशनी से तो कभी अंधेरा बनकर साथ हमारा निभा रहे