आजाद भारत का ख्वाब

कभी ना ख़तम होने वाली मंजिल है,

मुक्त गुलामी की जंजीरो से, उलझा हुआ नये जालों में

देखता है,

नित नये ख्वाब नये आजादी के पंखो के साथ उड़ने का

ख्वाब नयी विचाधाराओं को अपनाने, पुरानी में उलझते रहने का,

ख्वाब मुक्त हो देश मेरा धर्म के संघर्ष से,

जातिवाद की धारणा से

मतभेद की दौड़ से

सजा हो नित नये रंगों से

जाग रहा हो नित नये ख्वाब के साथ

भारत माता की जय का चारो और शोर हो