ऐ मौत ! मुझे मालूम है,
तुझे एक दिन तो आना है,
डर कर तुझसे नहीं भागूंगा,
होनी से क्या घबराना है ?
क्या तुझे भी किसी दिन मरना है ? कहते हैं लोग, तू बड़ी ताकतवर है,
फ़िर क्यूँ,छिप कर दबे पाँव आती ?
क्या तुझको भी हम से लगता डर है ?
नहीं कोई खौफ मुझे तुझ से,
जब तक मेरा प्रभु मेरे साथ है,
मारने से ज्यादा क्या कर लेगी ?
जब मेरे सिर पर उसका हाथ है।
- रवि प्रकाश वोहरा उर्फ़ रवि मुजफ्फरपुरी,
मुजफ्फरपुर - 842001.
संपर्क - 7250421412.

