चांद को छूते भारत पे ये कलंक किसने लगाया,

अपनो ने ही अपनो को ये किस आग में जलाया,

मणिपुर के हमारे भाईयो बहनों पे ये कैसा वज्रपात आया।

कही जला मंदिर तो कही गिरजाघर, बांटे ईश्वर ,बटा घर ,बांटे धर्म और जाति में।

संग रहे जो सदियों से मिल जुल कर भाई बन कर,

कैसे बन गए कसाई और अपनो के ही घर में आग लगाई,

माताओं बच्चों पे अपना बाहुबल दिखाया, धर्म जाति के नाम पर किसने ये द्वेष फैलाया।

गांधी, अंबेडकर की भूमि पे किसने हिंसा और भेदभाव फैलाया,

मणिपुर के हमारे भाईयो बहनों पे ये कैसा वज्रपात आया।

भारत माता की पावन भूमि पे किसने ये कलंक लगाया।