जरूरतों की कैद के सलाखे, जेल से सलाखों से ऊंचे और लंबे होते हैं।गुनाह कितना भी संगीन हो, जेल के सलाखों से मुक्ति मिल सकती है मगर जरूरतों के कैद से नही।
सारी जवानी जरूरतों की जंजीरे बुनते बुनते बुढ़ापे तक वो सालाखे नजर आती हैं जिसमे हर वक्त कैद थे हम।
फिर उसी अंधेरी कोठरी से मृत्यु की खिड़की की ओर झांकते बुढ़ापा बीत जायेगा, ना होगी फिर सुबह,ना खिलेगी धूप, ना होगा खुला आसमां,ना होंगे वो अपने जिनके लिए पाप पुण्य सब एक किया।
जरूरतों के कैद में ,जीवन अपना शेष किया, खुद ही इसके शिल्पकार बने ,खुद ही इसमें कैद हुए।
ना ही पश्चिम की भाती जरूरतों के लिए नवाचार किया ,ना ही बुद्ध जैसे जरूरतों का त्याग किया।
जरूरतों के कैद में ,जीवन अपना शेष किया, खुद ही इसके शिल्पकार बने ,खुद ही इसमें कैद हुए।
