हर कदम पे सन्नाटा है , छायी चारो ओर उदासी है |
कल तक जो मानव नभचर था , वो आज चादिवारी के भीतर है ||
अपने ही कर्मो की देन है ये वेदना |
अशंतुलित, अमर्यादित ,अनैतिक कार्यो की उपज है ये वेदना |
पर जब-जब विपदा ने मानव को घेरा है, मनुज ने हर बार संभल कर झेला है ||
कभी डट कर, कभी झुक कर विपदा के मुँह को मोड़ा है |
मनुज आज भी है, कल भी होगा, पर ये दानव सदैव ना होगा |
हारेगी हर वेदना, गर मित्रवत हो जाये मनुज प्रकृति से ||
-rR
