इतनी जल्दी तुम इतना बदल जाओगे
वक्त के साथ सांचे में ढल जाओगे
छोड़कर साथ एक दिन मुसाफिर का तुम
थामकर हाथ गैरों का चल जाओगे
इतनी जल्दी तुम इतना बदल जाओगे
याद मेरी जो दिल मे तुम्हारे बसी
इतनी जल्दी वो कैसे मिटा पाओगे
तोड़ के महल मेरे भी अरमानो का
किस तरह तुम नया घर बसा पाओगे
इतनी जल्दी तुम इतना बदल जाओगे
तुमसे वादा कभी साथ जीने का था
आज तुम ये दुहाई भी देने लगे
तुम तो मेरे बराबर के हो ही नही
इसलिए साथ मेरे ना चल पाओगे
इतनी जल्दी तुम इतना बदल जाओगे
हां मैं काबिल तुम्हारे तो जितना नही
जितना पहले था शायद अब उतना नही
जो बैठ के साथ मांझी अब तुम नाव में
बीच मँझधार से ही चले जाओगे
इतनी जल्दी तुम इतना बदल जाओगे
वक़्त के साथ सांचे में ढल जाओगे ।।