कितना दम घुटायेगी राह-ए-उम्र में ज़िन्दगी,
मंजिल नहीं दे सकती तो राहों में रजा रख।
हर बार तूं देती है बेगुनाही की ही सजा,
एक बार ही दे देना सब गुनाहों को सजा रख।
मुझे भी देखने दे सब मौसमी सपने
मेरे लिए उनके निगाहों में फिज़ा रख।
नासाज़ियों में भी रखा है बचा के खुद को,
मेरे लिए भी तुम दुआओं वाली वो दवा रख।
मुहह्बत मुझको भी है ऐ ज़िन्दगी तुझसे,
मै भी जी लूँ कोई ऐसी तो वजह रख।
कितना दम घुटायेगी राह-ए-उम्र में ज़िन्दगी,
मंजिल नहीं दे सकती तो राहों में रजा रख।
- रविन्द्र राजदार / @RavindraRajdar

