ये यूपी बिहार के लड़के,
ये यूपी बिहार के लड़के |

ये बड़े होनहार से लड़के,
ये बड़े खुद्दार से लड़के,
फिरते हैं ये मारे मारे ,
ये बेरोजगार से लड़के |

ये जमींदार से लड़के,
ये बड़े होशियार से लड़के,
सह लेते हैं बहुत कुछ,
ये बहुत लाचार से लड़के |

ये 120 सीट वाली सरकार के लड़के,
ये कल न कारखाना न ब्यापार के लड़के,
उठा के रखते हैं झोला और प्रदेश का,
ये दूर रहते हैं परिवार से लड़के |

ये ललकार से लड़के,
ये झनकार से लड़के,
अवसरों ऐसा मारा है इनको,
ये तो बहुत ही बेकार से लड़के |


- रविन्द्र राजदार