सच कहना हो तो सुनेगा कौन,
सच सुनना हो तो कहेगा कौन |
जैसा है दौर दबदबा झूठों का,
सच तो चुपचाप ही मरेगा मौन |
अब सच की जीत नहीं होगी,
हर तरफ ही झुठ का डंका है |
कितनी सीतायें हैं फंसी हुयी,
चारो तरफ यहाँ बस लंका है |
ऐसे में राम फिर बनेगा कौन,
सच तो चुपचाप ही मरेगा मौन |
अब धरम तो बस मुद्दा होगा,
पर अधर्म ही धरम पे जीतेगा |
द्रौपदियों का है बिश्वाश उठा,
दुशाशन फिर चिर को खीचेगा |
ऐसे में कन्हैया फिर बनेगा कौन,
सच तो चुपचाप ही मरेगा मौन |
अब सच कहने वाला महामूर्ख,
है झूठों का जलवा खूब सुर्ख।
बस वही करेगा राज जगत में,
जो रहेगा बिल्कुल ही महाधूर्त।
ऐसे में हरिश्चंद्र फिर बनेगा कौन,
सच तो चुपचाप ही मरेगा मौन |
जब सच आता हैं अंतिम में,
और झूठ अंत तक रहता है।
बस सच की ही होती विजय,
कैसे क्यूँ बात संत ये कहता है।
ऐसे में संतों की फिर गुनेगा कौन,
सच तो चुपचाप ही मरेगा मौन |
- रविन्द्र राजदार / @RavindraRajdar
चित्र - इंटरनेट

