कभी कभी कुछ सपनो का,
मर जाना अच्छा होता है |
जब जी न सकें तब भी जी लें,
ऐसे भी जी पाना अच्छा होता है |
कभी कभी सुखी आँखों का,
भर जाना अच्छा होता है |
जब नैन बह न सके तब भी रो लें,
ऐसे भी रो पाना अच्छा होता है |
कभी कभी सच बातों का,
हरजाना अच्छा होता है |
जब सच जान झूठ पर भी हँस ले,
ऐसा भी दीवाना अच्छा होता है |
कभी कभी कुछ जख्मो का,
नाभर पाना अच्छा होता है |
जब दवा की जगह भी जख्म ही ले,
ऐसे भी जखमाना अच्छा होता है |
कभी कभी कुछ अपनों का,
बिछड़ जाना अच्छा होता है |
जब बेगानी बाँहों में ही हम संभले,
ऎसा भी बेगाना अच्छा होता है |
रविन्द्र राजदार / @ojhaRN

