कौन से सपने जीवित रखूँ,
किन सपनो का संघार करूँ।
रोजी रोटी और बाजारवाद में,
प्यार करूँ की मै ब्यापार करूँ।
टिक टिक घड़ियां चलती हैं,
ख्वाहिश की अर्थी उठती है।
हर पल ही कोई रूठ रहा है,
व्यस्त रहूं की मै मनुहार करूँ।
रोजी रोटी और ..............
एक जन्म मिला है जीने को,
खुशियों के घूँट को पिने को।
फुर्सत के पल मिलते ही नही,
किस पल का मै इंतजार करूँ।
रोजी रोटी और ..............
सूरज चाँद न देखूं ऐसी पहरेदारी है,
मेरे चारो तरफ ऐसी चहारदीवारी है।
काम काम बस काम काम है,
किस काम को मै इंकार करूँ।
रोजी रोटी और ..............
मै जीता हूँ या जीवन मुझको जीता है,
पता नही मैंने जीवन से क्या सीखा है।
किससे पूछूं जीवन की परिभाषा,
किस किस को मै राजदार करूँ।
रोजी रोटी और ..............
- रविन्द्र राजदार @RavindraRajdar

