फिर से एक साल गया,
ना दिल से मलाल गया।
बिन जबाबों के जाने,
कितना सारा सवाल गया।
ना मै खुद ही सम्भला,
ना वो मुझको सम्भाल गया।
ख़ुशी भूल गया क्या है,
ऐसे वो करके बेहाल गया।
पास होके भी थी दूरी,
ऐसी खड़ी करके दीवाल गया।
कर लेते खुद भी कमाल,
अंदर से मेरे वो सारा कमाल गया।
फिर से एक साल गया,
ना दिल से मलाल गया।
- रविन्द्र राजदार / @RavindraRajdar
चित्र - इंटरनेट

