जीवन मेरा व्यर्थ न जाये,

ऐसा ही मै प्रण करता हूँ। 


हथियार से अभिब्यक्ति की,

मै व्यसनों से रण करता हूँ। 


सदाचार रहें भरे मुझमे,

खुद से भी रण भीषड़ करता हूँ। 


पत्थर को पिघलते देखा है,

पिघले न उसे कण कण करता हूँ। 


हो न व्यथित मन कोई भी,

कोशिश ऐसी हर क्षण करता हूँ। 


रहे चुनरिया सुथरी मेरी,

सफाई रगड़ रगड़ करता हूँ। 


मै मतलब तुम ही तो हो,

मै सत सत्ता का रक्षण करता हूँ। 


अमरत्व नहीं चाहिए मुझको,

बस जीवन का अन्वेषण करता हूँ। 

 

- रविन्द्र राजदार