माँ रूठने लगी है मुझसे,
लगता है अब बड़ा हो गया हूँ मै।
उसे ज्यादा फिकर नहीं,
लगता है पैरों पे खड़ा हो गया हूँ मै।
माँ के हाथ की मिट्टी थे,
गूथ गूथ के प्यार से आकार दिया।
अब रख दिया किनारे,
लगता है बेहतर घड़ा हो गया हूँ मै।
माँ बृक्ष है मै तना उसका,
निचोड़ के रस जमीन का मुझे दिया।
दे सकूंगा अब सहारा भी,
लगता है मजबूत धड़ा हो गया हूँ मै।
माँ से बस अस्तित्वा मेरा,
बिना उसके न खुद का कल्पना किया।
माँ को रूठने नहीं देना है,
रूठी है जबसे वो अधमरा हो गया हूँ मै।
- रविन्द्र राजदार / @RavindraRajdar

