मधुर मुरलिया के बजवैया
जय जय...कृष्ण कन्हैया।
गोपियन के संघ रास रचैया
जय जय...कृष्ण कन्हैया।

मारे नाना निश्चर और पापी,
मारे कंस अधम परतापी।
मातु पिता के मुक्त करवैया
जय.
मित्र मिताई कैसी हो भाई,
सारे जगत को दिए सिखलाई।
मित्र के खातिर सब लुटवैया
जय.
देखे जगत में न्याय न हारे,
रथ के सारथि बन के उबारे।
करम ही परम के सिखवैया
जय.
सुन के पुकार अबला के धाये,
धरी हरी रूप हरी चिर बचाये।
चिर हरण के बचवैया
जय.
जन्म मरण और मोक्ष जगत में,
दूर किये हर भरम भगत में।
रूप बिराट के दिखवैया
जय.

- रविन्द्र राजदार