लम्बी लम्बी कहानियों में,
लम्बे समय से अटके किरदार हैं।
एक तरफ उबड़ खाबड़ रस्ते हैं,
और दूसरी तरफ समय की धार है।
आसमान में कोई जगह ही नहीं,
ज़मीन पर बस मझधार ही मझधार हैं।
जीवन की नाव आगे सरकती नहीं,
जबकि हाथ में ही अपने उसकी पतवार है।
रिश्ते नाते कितने ज़रूरी हैं,
बस स्वार्थ के लिए हों तो कितने बेकार हैं।
मंजिलें वक़्त पर मिलें तो बेहतर,
वक़्त बीतने पर मिली मंजिले नागवार हैं।
गरीबी तोड़ देती है गरीब का गुरूर,
तब जाके लोग कहतें हैं कितना खुद्दार हैं।
इश्क़ आसां नहीं किसी से,
बहुत मुश्किल से प्यार के बदले प्यार है।
परवाने को पता जलना मुक्कदर है,
फिर भी शमा पे वो जलने को तैयार है।
बिच में जैसे कोई गहरा समंदर है,
और इस पार हूँ मै उस पार मेरा यार है।
खुद के क़त्ल की सजा खुद पे है,
जबसे लापता हुआ मेरा अपना गुनहगार है।
कुछ राज हैं जो संग में जायेंगे,
जाने कितना जान पायेगा जो मेरा राजदार है।
- रविन्द्र राजदार / @RavindraRajdar

