दूर कहीं अपनों से,
हर कामगार खतरे में है |
लोग कह रहें है लेकिन,
हर व्यापार खतरे में है |
दूर कहीं अपने से,
हर परिवार खतरे में है |
लोग कह रहें हैं लेकिन,
ये संसार खतरे में है |
व्यापार बड़ा या कामगार,
संसार बड़ा या परिवार,
यह सोचते हुए ही,
हर राजदार खतरे में है |
- रविन्द्र राजदार
*चित्र - इंटरनेट साभार

