कोई तो है जो चिड़ियो में पंख उगाता है,
कोई तो है जो फूलों में महक बसाता है,
यूँही नहीं है ये रंगो भरी दुनिया ,
कोई तो है जो हर सय पे रंग चढ़ाता है |
कोई तो है जो सागर का पानी पी जाता है,
कोई तो है जो जमीन पर पानी बरसाता है,
यूँही नहीं है ये प्यास पूरी होती ,
कोई तो है जो पानी को सरस बनाता है।
कोई तो है जो पौंधों की जड़े बढ़ाता है,
कोई तो है जो पौधों में फल फूल लगाता है,
यूँहीं नहीं है ये भूख मिटती ,
कोई तो है जो सब खाया पिया पचाता है।
कोई तो है जो आँखों में आंसू भरवाता है,
कोई तो है जो दिल की धड़कन तंय करवाता है,
यूँही नहीं है ये होती ख़तम कहानी,
कोई तो है जो सबकी सांसे रुकवाता है।
-रविन्द्र #राजदार

