खबर है हमे की हम बेखबर हैं,
जो पीते हैं पानी उसमे जहर है |
जिस मंजिल की ओर चल रहे हैं,
वो मंजिल कहां डगर ही डगर है |
मगर फिर भी हम चले जा रहे हैं,
सुबह शाम है या भरी दोपहर है |
कभी गावं भी आते हैं सफर मे,
बहुत दूर तक पर शहर ही शहर हैं |
हिल हिल के ही चल रही नाव है,
नाव के चारो ओर भॅवर भॅवर हैं |
- रविन्द्र राजदार

