हर पत्थरों पे उनको उरेक रहा हूँ मै, 

कैसे हुए वो पत्थर ये देख रहा हूँ मै l  


रेत के जैसे मुझे तक़सीम कर दिए ,

खुद को अब हवाओं में समेट रहा हूँ मै l 


तूफां के ज़ब्त में उन्हें हिलते नहीं देखा,

जरा सी हवा में इधर उधर लेट रहा हूँ मै l  


वाज़िब कहां था ऐसे भावों का मर जाना,

जब तक जुड़ा था उनसे बिशेष रहा हूँ मै l  


हर पत्थरों पे उनको उरेक रहा हूँ मै, 

कैसे हुए वो पत्थर ये देख रहा हूँ मै l


- रविन्द्र #राजदार


#Kavishala