इश्क़ बचा रह गया जाते वक़्त.. बाँट नहीं पाए,

जैसे पकी हो फंसल और किसान काट न पाए |


वक़्त बचा रह गया जाते वक़्त.. जी नही पाए,

जैसे प्यास से मरे नदी में और पानी पी नही पाए |


ख्वाहिशें बची रह गयीं जाते वक़्त..पूरी नही हुयी ,

जैसे मंजिल पे पहुंच भी गए और खत्म दुरी नही हुयी |


सबसे मिलना बाकी रह गया जाते वक़्त..मिल नही पाए ,

जैसे बसंत आके चला भी गया और फूल खिल नही पाए |


सब कहना बाकी रह गया जाते वक़्त..कह नही पाए,

जैसे मचलता है समंदर किनारों तक और बह नही पाए |


हंसीं मंज़र बाकी रह गए जाते वक़्त..देख नही पाए ,

जैसे कोई पाठक पढ़ना खूब चाहे और लेख नही पाए |


- रविन्द्र राजदार