कौन कहाँ किसकी जिरह सुनता है ,
सब सबके लिए एक फैसला रखते हैं |
बेगुनाह फितरतन सिमटा रहता है ,
कातिल फिर कत्ल का हौंसला रखते हैं |
जिरह की आदत छोड़ दी मैंने ,
संभाल के खुद तक हर मसला रखते हैं |
कोई समझे अहले दिल तो कहें ,
पर उम्मीद का जरा भी नही असला रखते हैं |
- रविन्द्र #राजदार
