एक साल ऐसा भी जो मिलने नहीं दिया
सारे अरमा कुम्हलाये खिलने नहीं दिया
सिल के ओढ़ लेते थे चादर मुहब्बत की
धागे से दूर सुइयों को सिलने नहीं दिया
दूरियों में हम उनके जानिब दौड़ लेते थे
दौड़ने वाले बूत बने के हिलने नहीं दिया
जम के रह गयी कुल्फ़िया बर्फ खानो में
दीवानो के बिच उन्हें पिघलने नहीं दिया
जी लेते थे वो गुजर के उनकी गलियों में
उनको भी इस साल ने टहलने नहीं दिया
बंद पार्लरों ने बिगाड़ दी चाँद सी सूरत
बिखरे हुए जुल्फों को सवरने नहीं दिया
सब सह के मिलेंगे वो जरूर एक दिन
जो बिन मिले ही हमे बिछड़ने नहीं दिया
- रविन्द्र राजदार
*चित्र- इंटरनेट साभार

