चलो सब छोड़ देते हैं,

चलो सब तोड़ देते हैं।

बहुत रह लिए इस राह,

अब कोई नया मोड़ लेते हैं।

 

इतनी देर से मंजिल मिली,

के तब तक मंजिल बदल गयी।

साकी और मयखाने वही रहे,

बस हर रोज वहां महफ़िल बदल गयी।

 

तवज्जो सबको चाहिए,

बिन फायदे मगर खुद देता नहीं कोई।

अपना दुःख दुःख लगे,

किसी और का दुःख दुःख के तरह लेता नहीं कोई।

 

अपना भी दौर आएगा,

ये सोचते हुए कितने दौर हैं गुजरे।

कहीं तंगी है रोटी दाल की,

कहीं पर चल रहे मुजरे ही मुजरे।

 

है सबको खुदा होना यहाँ,

बस इंसान न बनकर।

सबको भर पेट भोजन चाहिए,

बस किसान न बनकर।

 

आओ याद करें गीता,

जो हुआ जो होगा जो है वो अच्छा है।

अज्ञान बेहतर ज्ञान से है,

कितना खुश है जो भी बच्चा है।

 

- रविन्द्र राजदार / @RavindraRajdar

 

चित्र - इंटरनेट