चकवा रोये चकवी रोये एक एक नदिया के उस पार,

कोई ना बूझे बिरह बिछोड़े बस बूझे एक लेखनहार, 

एकदूजे को आश पिया की अँधेरे में एक दिया की, 

कैसे हो अब मिलन ना जाने जब ना नैया ना खेवनहार। 


क्युँ ऐसी प्रीत बनायीं बिधना बनाया ये कैसा है प्यार,

रो सकते हैं गा सकते हैं पर मिल न सके हम एकबार, 

पंखो से जंग बहुत है मन में मिलन का रंग बहुत है,

नैनो में है बेचैनी और है बहुत ही आँसुयन की धार। 


क्या खुद भी मिलन करा पाओगे हे सबके तारणहार, 

स्नेह बनाया भाव बनाया फिर बना दिया कैसा मझधार, 

हैं बिरह में रोये सीता-राम बिरह में रोये राधे-श्याम, 

या अब प्रभु जी मिलन कराओ या कर दो मेरा उद्धार। 


चकवा रोये चकवी रोये एक एक नदिया के उस पार,

कोई ना बूझे बिरह बिछोड़े बस बूझे एक "राजदार" !!!


 - रविन्द्र राजदार