क्यूँ हर मोड़ पे,

हमको उलझा रही हो |


ऐ जिंदगी तुम क्यूँ,

बुझे दीपक जला रही हो।


जब चाह थी तब,

तुने अंधेरे किये मय्स्सर |


अब रास है इनमें तो,

क्यूँ उजाले दिखा रही हो ।


ऐ जिंदगी तुम क्यूँ ,

बुझे दीपक जला रही हो |


मंजिल न दिया मुझको,

तन्हा मेरा सफर था |


तन्हाईया ही बस बची थी,

उनसे क्यूँ पिछा छुड़ा रही हो |


ऐ जिंदगी तुम क्यूँ ,

बुझे दीपक जला रही हो |


- रविन्द्र राजदार / @ojhaRN




*चित्र - इंटरनेट साभार