रंगो मे बट के ये जहाँ बेरंग हो गया,
है ना भाईचारा यहाँ सब तंग हो गया |
बेटा अमीर का ही बनता अमीर है,
गरीब के बेटे का जीना जंग हो गया |
राजनीती में बस लूटनीति नियत है,
देश सेवा का अब ये नया ढंग हो गया |
कोई नहीं पूछता है हाल बिन मतलब,
सब के भावनाओं ये नया रंग हो गया |
अब केसरिया है हिन्दू हरा मुसलमान है,
इन्सानियत से सबका मोह भंग हो गया |
इंद्रधनुषी रहे जो दुनिया हो कितना बेहतर,
इसलिए राजदार तो बस सप्तरंग हो गया |
- रविन्द्र राजदार / @ojhaRN
*चित्र - इन्टरनेट साभार

