आत्मा को हाथरस के हैवान खा गए,
पार्थिव देंह को पुलिस के जवान खा गए।
मां रोती रही इंसानियत पर बिलख के,
कुछ इंसान ही वहां पर इंसान खा गए।
ज़िंदा रहती जो बिटिया तो बोल ही देती,
जिन्दा रहते ही वो उसकी जुबान खा गए।
मिल सके न न्याय किसी गरीब दलित को,
चबा चबा के कागज सब बेईमान खा गए।
एक मां को क्या शत्ता अधिकार नहीं देगी,
बिन बताये वो कपटी तो शमशान खा गए।
क्रुर और मगरूर हुए वो पाकर के शत्ता,
होके बेशरम वो देश का सम्मान खा गए।
- रविन्द्र राजदार / @RavindraRajdar
*चित्र - इंटरनेट

