क्या गुरुर ऐ नीर नदी के,

पिछले घाट लौट क्या पायेगा |

तूं भी तो मेरे जीवन जैसा,

चलते चलते ही मिट जायेगा |


तेरी मंजिल सागर,

मेरी मंजिल परलोक ऐ नीर |

उछल कूद कर ले,

पर गहरे सागर में ही समाएगा |


तुम कलकल बहता,

हम हलचल में बहते ऐ नीर |

मैं तो बहुत कहा,

क्या मुझको भी कुछ बतलायेगा |


- रविन्द्र राजदार  / @RavindraRajdar


*चित्र - इंटरनेट साभार