जो जड़ों तक नहीं लौट पाता,

वैसा ही एक पेड़ हो गया हूँ मै।  


घर से निकले थे के लौटेंगे घर, 

कब लौटेंगे अधेड़ हो गया हूँ मै। 


खेतों में भरा पानी रोक नहीं पाता, 

कमजोर सा एक मेड़ हो गया हूँ मै। 


मंजिल का पता नही चलता मुझको,

झुण्ड में चलने वाला भेड़ हो गया हूँ मै।



- रविन्द्र राजदार / @RavindraRajdar


चित्र - इंटरनेट