बादल पेंड पहांड कभी मन को भाते थे,

नदियां झील समंदर भी मन बहलाते थे। 


अब लगता नही कहीं दिल कैसा पत्थर है,

पहले छोटी छोटी बातों में भी मुस्काते थे। 


अब आँखों का झरना यूँ सूखा बहता नही,

पहले दिल दुखता था तो नाले बह जाते थे।


अब कितनी बातें दफ़न पड़ी हैं सीने में,

पहले हर एक बात किसी को बतलाते थे। 


अब ना यार ना यारी है ना ही रिस्तेदारी है,

पहले थामे हाथ खड़े कितने रिश्ते नाते थे।


अब ना जीने का गम जीने पर ही हावी है,

पहले जीने मरने की हम भी शर्त लगाते थे। 


अब कितनी भी मुश्किल हो फरक नही,

पहले अदना बातों में भी कितना घबराते थे। 


अब कितनी रातें काटी जो थीं काली काली,

पहले शाम हुआ नही की दिया जलाते थे।


अब चहारदीवारियों कितना कैद रहते हैं,

पहले चौबारों पर कितनी शाम बिताते थे।  


अब शायद दुनिया को मै समझ गया हूँ,

पहले झूठे ख्वाबों में खुद को उलझाते थे। 


- रविन्द्र राजदार