अब और न बुला,
अपने शहर में ऐ हमदम।
कुछ देर रुक गए,
तो वहीँ शाम हो जाएगी।
बेवफाई में ही सही,
संभाली है जिस मुहब्बत को।
थोड़ी थोड़ी सी वफ़ा में,
वो फिर बदनाम हो जाएगी।
अब और न बना,
इबादत को खता हमदम।
दिल में न रहीं बातें,
तो वो सरेआम हो जाएगी।
खामोशियों में ही सही,
संभाली है जिस मुहब्बत को।
जरा जरा सी बात में,
वो फिर नाकाम हो जाएगी।
-रविन्द्र राजदार / @ojhaRN
*चित्र - इंटरनेट साभार

