ये खुदा मेरी मौत का दिन उस दिन मुकम्मल करना, जिस दिन वो इस शहर मे ना हो । ये जनाजे मे शामिल होने वाले लोगो, तुम भी उन्हें इत्तला मत करना । डर लगता मुझे कही, उनके दीदार के बाद , कही मैं जीने की दुआ खुदा से ना मांग लू । बस सिर्फ एक ही आरजू है मेरी, कि जिंदगी के चंद लम्हें जो बाकी रह जाए मेरे, वो उनके नाम करदेना । दफ़न होने के बाद कही अफसोस ना हो कि, कास चंद लम्हें खुशी के जी लिए होते । ये खुदा उन्हें इत्तला मत होने देना ।।