हो बंद वे आलय सभी, जहाँ विद्या का व्यापार हो
हर वर्ग हिल मिलकर रहें, और प्रेम का व्यवहार हो
यदि सोच ही छोटी रही, तो काम क्या होगा बड़ा
शिक्षा हो ऐसी कि जिससे सोच का विस्तार हो
शिक्षा का उद्देश्य बस, पैसा कमाना हो नहीं
ज्ञान को सीखें सभी, रटना रटाना हो नहीं
हम बच्चों को प्रेरित करें, वे कुछ नया करते रहें
संसार की कमियों को वे, नई सोच से भरते रहें
हर काम को मन से करें, सपने सभी साकार हो
शिक्षा हो ऐसी कि जिससे सोच का विस्तार हो
विद्यार्थी की सोच में, CREATIVITY भरपूर हो
विज्ञान के संग-संग में अपनी, संस्कृति भी जरूर हो
हर प्राणियों की सोच में, सद्भाव होना चाहिए
अब पद्धति में शिक्षा की, बदलाव होना चाहिए
वो पद्धति अपनाए कि व्यक्तित्व का निर्माण हो
शिक्षा हो ऐसी कि जिससे सोच का विस्तार हो
~Ravi

