‘शहंशाह’ कहती है जिनको दुनियाँ सारी प्यार से
है अभिनंदन मेरा वंदन सज़दे में ‘सरकार’ के

ग्यारह मुल्कों में दहशत है इनका अंदाज निराला है
‘अमित’ नाम का छोरा ये गंगा के किनारे वाला है
लाइन शुरू होती जहाँ से खड़े हो गए आप हैं
रिश्ते में तो लगते सारे बॉलीवुड के बाप हैं
कायल हैं हम सभी Angry Young Man अवतार के
है अभिनंदन मेरा वंदन सज़दे में सरकार के

वीरु के संग मिलकर के गब्बर को सबक सिखाया था
आपने ही ‘याराना’ का असली मतलब समझाया था
बाधाओं से हार ना मानी लड़े हमेशा जो डटकर
हासिल किया मुकाम आपने चलकर के ‘अग्निपथ’ पर
बुलंदियाँ छूकर भी वो जो जुड़े रहे आधार से
है अभिनंदन मेरा वंदन सज़दे में सरकार के

KBC में आकर के अंदाज़ नया दिखलाया था
परम्परा अनुशासन से गुरुकुल का मान बढ़ाया था
जबरदस्त हूँ फैन आपको देखा है मैंने जब से
आप सलामत रहें हमेशा दुआ है मेरी ये रब से
हैं नायक नहीं महानायक जो अभिनय के संसार के
है अभिनंदन मेरा वंदन सज़दे में सरकार के

~Ravi