यदि छोड़ दोगे तुम व्यसन तो राज करोगे
या फिर नशे में ज़िंदगी बर्बाद करोगे
ख़ुद का ही अगर मन तेरे काबू में नहीं है
तो दुनियाँ को काबू में क्या तुम ख़ाक करोगे

गंदी लतों में पड़कर बदनाम हो गया
स्वास्थ्य का भी काम अब तमाम हो गया
दो पल के नशे ने तुझे मजबूर कर दिया
बनना था तुझे बादशाह ग़ुलाम हो गया
सोलह आने सच मेरी हर बात है भैया
तुम लिख लो मेरी बात को कल याद करोगे
ख़ुद का ही अगर मन तेरे काबू में नहीं है
तो दुनियाँ को काबू में क्या तुम ख़ाक करोगे

~Ravi